उमा भारती ने कहा नेहरू से कुछ सीखो राहुल
भाजपा में वापसी के बाद उमा भारती एक फिर पुराने तेवरों में दिखायी दे रही हैं।
उन्होंने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर निशाना लगाया तो वह बसपा की आलोचना करना भी नहीं भूलीं। उमा भारती ने कहा कि राहुल गांधी के 41वें जन्मदिन पर उनके दीर्घायु होने की कामना करती हंू, मगर यह भी चाहती हूं कि वे राजनीतिक गलतियां करने से बचें। मैं चाहूंगी कि राहुल अपने परनाना जवाहरलाल नेहरू से सीखें कि अपने प्रतिद्वन्द्वियों का किस तरह सम्मान करना चाहिए।
उमा ने कहा कि मैं राहुल गांधी को नेहरू की एक किताब दूंगी, जिसमें लिखा है कि उन्होंने राष्ट्र निर्माण में सहयोग के लिए संघ की प्रशंसा करते हुए उसे गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। उन्होंने प्रदेश की मायावती सरकार पर आपराधिक तत्वों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री मायावती को एक सुझाव भी दे डाला औरा कि वह निघासन कांड के लिए जनता से माफी मांगे।
उमा भारती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मायावती के सत्ता में आने पर महिलाओं और दलितों ने बेहतर भविष्य की अपेक्षा की थी लेकिन सरकार बनने के बाद महिलाओं व दलितों को ही सबसे अधिक उत्पीडऩ का सामना करना पड़ा। उमा ने उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति को अपराधीकरण से मुक्त करना उनके एजेंडे का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह जनता से जुड़े अहम मुद्दे हैं।













Click it and Unblock the Notifications