नेट के जरिए हिना के संपर्क में आया था विवेक

पुलिस का दबाव बढऩे पर बृहस्पतिवार को वह स्वयं इस मामले में अपने आपको बेगुनाह बताने के लिए पुलिस कमिश्नर प्रशांत कुमार अग्रवाल से मिलने आ रहा था। इसकी भनक सूरजकुंड थाना पुलिस को लग गई। पुलिस ने उसे कार्यालय के मुख्य दरवाजे से ही गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस के समक्ष उसने खुलासा किया है कि नेट पर चैटिंग के जरिए उसकी मुलाकात छह-सात माह पहले हिना कक्कड़ से हुई थी। उसके बाद वह उससे मिला भी। हिना के जरिए ही उसकी मुलाकात अभिषेक से हुई। इस मामले में उसने अपने आपको निर्दोष बताया है। उसका कहना है कि उसने छात्रा को कभी तंग नहीं किया। वह नहीं जानता कि उसने कूदकर क्यों जान दी।
पुलिस के मुताबिक रिमांड पर लेने के बाद ही इसमें पता चल पाएगा कि वह छात्रा का दोस्त कैसे बन गया। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि हिना परेशानी में क्यों चल रही थी। क्या आरोपी विवेक तो परेशानी की वजह तो नहीं था। पुलिस का कहना है कि वैसे अलीगढ़ के अभिषेक की गिरफ्तारी होने पर ही सारे मामले का पर्दाफाश होगा।
शुक्रवार को विवेक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत से पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभिषेक की अभी भी अलीगढ़ में नहीं होने की सूचना है। मालूम हो कि मानसरोवर पार्क दिल्ली निवासी बीटेक की छात्रा हिना कक्कड़ ने अपने हॉस्टल की चौथी मंजिल से तीन दिन पहले छलांग लगाकर जान दे दी थी।












Click it and Unblock the Notifications