डीयू कॉलेज की 100 फीसदी कट ऑफ लिस्ट पर भड़के सिब्बल

कॉलेज के इस कटऑफ को मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल ने मूर्खतापूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि यह कौन सी अक्लमंदी की बात है कि जिसने 12वीं में 99 फीसदी अंक हासिल किए हों उसे दाखिला देने से मना कर दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की कटऑफ लिस्ट से छात्रों और उनके अभिभावकों के मन में निराशा होगी। इसके साथ उन्होंने छात्रों से यह भी कहा कि वो घबराएं नहीं एडमिशन के लिए इस तरीके को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।
श्रीराम कॉलेज के प्रिंसिपल पीसी जैन ने कट ऑफ लिस्ट के बारे में बताया कि यह अभी पहली कट ऑफ लिस्ट है। इसके बाद दूसरी और तीसरी कट ऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों के अंक कम आए हैं वे दूसरी और तीसरी कट ऑफ लिस्ट का इंतजार कर सकते हैं।
कॉमर्स के इस टॉप कॉलेज में एडमिशन लेने की आस लगाए बैठे छात्रों की चिंताएं अब बढ़ गई हैं। जीतोड़ मेहनत के बावजूद भी छात्र 97 से लेकर 98 फीसदी अंक ही हासिल कर पाते हैं। ऐसे में कॉलेज की 100 फीसदी कट ऑफ लिस्ट की डिमांड को वो कैसा पूरा करें जो व्यवहारिक ही नहीं है।
;











Click it and Unblock the Notifications