12 साड़ियों वाली जयललिता ने मांगा चिंदबरम-मारन का इस्तीफा
जयललिता ने अपना पहला तीर केन्द्रीय गृहमंत्री पी चिंदबरम पर साधा। जयललिता ने कहा कि चिंदबरमने धोखाधड़ी करके चुनाव जीता है इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। साथ ही उन्होंने 2 जी घोटाले में फंसे केन्द्रीय कपड़ा मंत्री दयानिधि मारन के भी इस्तीफे की मांग की। फिलहाल जयललिता ने यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी से नहीं मिली। वैसे भी सोनिया गांधी इस समय दिल्ली में नहीं है।
आपको बता दें कि तमिलनाडु की तीसरी बार सत्ता संभालने वाली मुख्यमंत्री जयललिता के लिए केन्द्र सरकार ने बहुत खास व्यवस्था की थी। उसने जयललिता को प्रधानमंत्री कार्यालय तक लाने के लिए एक विशेष गाड़ी भेजी थी। वहीं जयललिता ने भी कांग्रेसे से मिलने के लिए खास तैयारी की थी। जयललिता को ज्योतिष और हनुमान जी में विशेष आस्था है।
वो प्रतिदिन आधे घंटे हनुमान जी की पूजा करती है। वो इस बार दिल्ली बजरंग बली की खास पूजा करके आयीं है। जयललिता अपने साथ 12 साड़ियां लेकर आयी है क्योंकि उनके पंडितों ने उनको ऐसी सलाह दी है। उनका दिल्ली दौरा दो दिन का है। गौरतलब है कि कांग्रेस डीएमके से रिश्ता तोड़ने के लिए जयललिता की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ा रही है। ये बात जयललिता को भी पता है इसलिए उन्होंने भी अपनी वो मांगे सरकार के सामने रख दी जिसमें उनका फायदा हो। खैर देखते है कि जयललिता की 12 साड़ियां उन्हें कहां तक ले जाती है?
;












Click it and Unblock the Notifications