भोपाल: प्‍यार से किया इंकार तो आशिक ने 3 लड़कियों को कार से रौंदा

Bhopal: Three college girls injured as youth tries to mow them down
भोपाल। एकतरफा प्‍यार में जकड़े एक सिरफिरे आशिक ने प्‍यार के नाम पर जो हैवानियत का खेल खेला उसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। आशिक ने अपनी प्रेमिका सहित तीन छात्राओं को कार से रौंद दिया। इतनी ही नहीं सड़क पर खून से लथपथ युवतियों के उपर से आरोपी ने कई बार कार निकाली और उसके बाद कार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। इनमें एक युवती की हालत गंभीर है उसे बेंटीलेटर पर रखा गया है, अन्य दो घायलों की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इटारसी निवासी दीपाली पटेल, सिंगरौली निवासी आरती शर्मा और करेली निवासी संचिता रघुवंशी टीआईटी कालेज में बीई तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। वे शक्ति नगर स्थित संकल्प हॉस्टल में रहती हैं। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे तीनों छात्राएं कालेज बस से डीआरएम आफिस के सामने उतरीं। वहां से वे पैदल हॉस्टल की तरफ जाने लगीं। इसी बीच एक इंडिका कार ने रांग साइड से आकर उन्हें सामने से टक्कर मार दी। कार टीआईटी कालेज का ही छात्र महेंद्र यादव चला रहा था।

महेंद्र भी बीई तृतीय वर्ष का छात्र है। कार की टक्कर से तीनों छात्राएं सड़क पर गिर गई। महेंद्र ने करीब तीस मीटर आगे जाकर कार रोक दी और फिर रिवर्स कर तीनों घायल छात्राओं को फिर से रौंदने का प्रयास किया लेकिन इस बीच दीपाली और संचिता तो सड़क से हट गई, लेकिन आरती कार के नीचे आ गई। आरोपी ने उसके ऊपर से तीन से चार बार कार चढ़ाई और वहां से फरार हो गया।

गंभीर स्थिति में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां आरती की स्थिति नाजुक बनी हुई है। दीपाली और संचिता के सिर और हाथ पैर पर गंभीर चोटें आई हैं। बताते हैं कि आरोपी एक छात्रा से एकतरफा प्रेम करता था और पिछले कई महीनों से उसे परेशान कर रहा था। घायल छात्राओं ने पुलिस को बताया कि वह काफी दिनों से उन्‍हें परेशान कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+