अहमदाबाद में बेकाबू ट्रक ने 20 को सुलाया मौत की नींद

पुलिस के अनुसार मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि हादसे में घायल हुए लोगों की हालत बहुत ज्यादा नाजुक है। ये लोग लाइन से सो रहे थे और ट्रक पूरी लाइन को रौंदता हुआ निकल गया।
यह घटना अहमदाबाद के पास धोलका इलाके की है। पीर के सालाना उर्स में पैदल जा रहे लोग सड़क के किनारे ही सो गए। रात के करीब 2:30 बजे बेकाबू हुआ ट्रक इन सो रहे लोगों को रौंदता हुआ निकल गया। हादसा इतना भयानक था कि लाशों की शिनाख्त करना भी मुश्किल था। हाद से में 18 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। 09 एसजी 4606 नंबर का यह ट्रक मध्यप्रदेश में रजिस्टर्ड है। इसके मालिक का पता लगा लिया गया है। पुलिस ने ढ़ाबे के मालिक का बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
;राज्य सरकार ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवार वालों को 1-1 लाख रुपए और घायल हुए लोगों को 25-25 हजार रुपए देने की घोषण की है। इसके अलावा लोगों को सड़क के किनारे न सोने के लिए आगाह भी किया गया है।
;











Click it and Unblock the Notifications