60 वर्ष के बीपीएल बुजुर्गो को भी अब पेंशन

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय किया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने बताया कि
पुनरीक्षित मानक इस साल एक अप्रैल से लागू होंगे। संशोधित योजना से लाभान्वितों का दायरा बढऩे से सरकार पर 2,770 करोड़ रूपयों का अतिरिक्त खर्च आएगा। पेंशन का लाभ पाने वालों की आयु कम करने से गरीबी रेखा के नीचे रह रहे 60 से 64 साल तक के 72.32 लाख अतिरिक्त बुजुर्गों को इसका फायदा होगा।












Click it and Unblock the Notifications