आज शाम वेबसाइट पर आ जायेगा संपत्ति का ब्यौरा : बाबा रामदेव

हरिद्वार। अनशन पर बैठे बाबा रामदेव को आज 6 दिन हो गये हैं। उनकी सेहत में लगातार गिरावट आ रही है। डॉक्टरों ने उनको अनशन तोड़ने के लिए कहा है लेकिन बाबा रामदोव का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है तब तक वो अपना अनशन नहीं तोड़ेगे। बाबा रामदेव का लगातार कांग्रेस पर हमला जारी है। बाबा ने केन्द्रीय गृहमंत्री पी चिंदबरम के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कुछ लोग मुझे अपराधी घोषित करने में लगे हुए हैं।

सरकार मुझे अपराधी घोषित कर रही है

मैनें कोई गलत काम नहीं किया है। मेरे पास जो पैसा है वो आम जनता का ही दिया हुआ है। जिनके बारे में आज शाम तक हमारी वेबसाइट पर पूरी जानकारी आ जायेगी। मैनें कोई काला धन नहीं कमाया है। जब सरकार के पास कुछ नहीं बचा तो वो मुझे ही झूठा और अपराधी शामिल में लग गयीं है। बाबा ने कहा कि जबतक तक 181 करोड़ की जनता के भूख का इंतजाम नहीं हो जाता है, मेरा अनशन चलता ही रहेगा। मैं भगतसिंह की तरह भले ही देश के लिए शहीद हो जाऊं लेकिन मैं हार नहीं मानूंगा। मुझे अपने प्राणों की चिंता नहीं है।

मर जाऊंगा लेकिन पीछे नहीं हटूंगा

गौरतलब है कि बुधवार को गृहमंत्री पी चिंदबरम ने बाबा रामदेव के अनशन के पीछे आरएसएस और भाजपा का हाथ बताया था। चिंदबरम ने कहा कि सरकार को मजबूरी में बाबा रामदेव के अनशन पर सख्ती करनी पड़ी क्योंकि वो देश में हिंसा और अराजकता का माहौल पैदा कर रहे थे। यहां आपको ये भी बता दें कि बाबा रामदेव की संपत्ति को लेकर सरकार बेहद सजग हो गई है ऐसी खबर है कि वो बाबा की संपत्ति की जांच सीबीआई और आयकर विभाग से करवा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+