हिस्ट्रीशीटर की लखनऊ में गोली मारकर हत्या

सआदतगंज थानान्तर्र्ग तम्बाकू मण्डी में रहने वाले अख्तर(34) को पुलिस लम्बे समय से तलाश कर रही थी। दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली कि अज्ञात हमलावरों ने हिस्ट्रीशीटर अख्तर को गोली मार दी। अख्तर को गोली उस वक्त मारी गयी जब वह अपने किसी मित्र के जरदोजी के कारखाने में बैठा था। उसी वक्त कुछ हमलावर आए और उसे गोली मार दी। हमलावरों ने खुलेआम गोली मारी जिसके बाद इलाके में भगदड़ मच गयी।
अख्तर को लहूलुआन अवस्था में छोड़कर हमलावर आसानी से फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अख्तर को ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया। ट्रामा सेन्टर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार हत्या की वजह आपसी रंजिश है। उधर अख्तर की मौत के बाद परिजनों ने तीन लोखों के खिलाफ मामला दर्र्ज करा दिया। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications