लाखों के गहनों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया मल्लिका का भाई

Mallika Sherawat
इन दिनों हमारे अभिनेता-अभिनेत्रियों को पता नहीं क्या हो गया है, लगता है उनके पास इतने पैसे आ रहे है जिनका हिसाब उनके पास होता ही नहीं हैं। पिछले दिनों मिनिषा लांबा और बिपाशा बसु के पास से लाखों के गहने पकड़े गये थे। ताजा मामला अभिनेत्री मल्लिका शेरावत से जुड़ा हुआ है। लेकिन इस बार मल्लिका नहीं बल्कि मल्लिका के भाई पुलिस की हिरासत आये हैं।

मिनिषा, बिपाशा के बाद मल्लिका...

आपको बता दें मुंबई एयरपोर्ट पर हॉट अभिनेत्री मल्लिका के भाई विक्रम लांबा को पुलिस ने 6 लाख के गहनों के साथ पकड़ा जिसका हिसाब उनके पास नहीं था। इसके अलावा विक्रम के पास से विदेश करेंसी भी भारी मात्रा में बरामद हुई है। अधिकारियों उन्हें फॉरेन एक्सचेंज मेनेजमेंट एक्ट (फेमा) के तहत हिरासत में लिया गया है। फिलहाल उनसे पूछ-ताछ जारी है।

गौरतलब है कि पिछले महीने अभिनेत्री मिनिषा लांबा भी जब कान महोत्सव से भारत वापस आयीं थीं तो उनको मुंबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में लिया था। उनके पास से 50 लाख के हीरे मिले थे, उनसे लंबी बातचीत की गई थी। मिनिषा के बाद विपाशा भी ऐसे मामले में प्रकाश में आयी थीं।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+