बाबा की जान बचाने को दिए कपड़े: साध्वी सुमन

साध्वी सुमन का कहना है जब पुलिस ने आंदोलन कर रहे लोगों पर कार्रवाई करनी शुरू की थी तो गलती से बाबा रामदेव महिलाओं की तरफ आ गए थे। हम लोगों को डर था कि पुलिस बाबा रामदेव को जान से मार सकती है। इसलिए हम लोगों ने बाबा रामदेव से गुजारिश की थी कि वे महिलाओं का वेश धारण कर लें।
पुलिस लोगों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ रहे थी। साध्वी सुमन का कहना है कि हम लोगों ने बाबा को वहां से छुपाकर निकालने का प्रयास किया था। बाबा महिलाओं के कपड़े पहनकर बाहर निकल भी आए थे। जिस समय वे बाहर निकल रहे थे उस समय दो महिलाओं ने उन्हें घेर रखा था। बाबा इन महिलाओं के कंधों पर हाथ रखकर लंगड़ाते हुए वहां से निकल रहे थे।
उसी समय पुलिस ने महिलाओं का वेष धारण किए बाबा रामदेव को एम्बुलेंस में बैठने की पेशकश की थी। जब बाबा ने एम्बुलेंस में बैठने से इनकार कर दिया तो पुलिस को शक हो गया। इसके बाद पुलिस ने बाबा को पकड़ लिया। सुमन साध्वी ने बताया कि बाबा को डर था कि अगर वो एम्बुलेंस में बैठ गए तो पुलिस उन्हें पकड़ लेगी।
सुमन साध्वी ने कहा कि बाबा रामदेव की जान बचाने के लिए उन लोगों ने बाबा रामदेव को महिलाओं का रूप धारण कराया था। आखिरी समय में हम लोगों ने बाबा रामदेव को महिलाओं के कपड़े पहनने के लिए कहा था।












Click it and Unblock the Notifications