जनार्दन द्विवेदी की प्रेस कॉफ्रेंस में जूता लेकर पहुंचा व्यक्ति

प्रेस कॉफ्रेंस में जूता लेकर पहुंचने वाला यह 41 वर्षीय आदमी खुद को नवसंहार पत्रिका का पत्रकार बता रहा है। स्टार न्यूज के हवाले से आई खबर के अनुसार इस व्यक्ति का नाम सुनील कुमार है। वह खुद को राजस्थान के झुंझुरू का रहने वाला बता रहा है। बाबा रामदेव पर की गई कार्रवाई से परेशान इस व्यक्ति ने कहा कि कांग्रेस ने जो भी गांधी मैदान में करवाया वह बहुत गलत है।
जब उस व्यक्ति को प्रेस कॉफ्रेंस के बाहर निकाला गया तो बाहर खड़े कार्यकर्ताओं ने उसे दबोच लिया। मौके पर कई टीवी चैनल्स के संवाददाता भी मौजूद थे। कैमरे के सामने ही कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने बीच-बचाव कर उसे वहां से निकाला।
कांग्रेस का कहना है कि उस व्यक्ति ने प्रेस कॉफ्रेंस में कोई सवाल नहीं पूछा था। वह सीधा अपनी प्रतिक्रिया जताने लगा। मौके पर किसी तरह की बहस होने पर वह प्रेस कॉफ्रेंस को सम्बोधित कर रहे जनार्दन की तरफ जूता लेकर बढ़ने लगा।
;











Click it and Unblock the Notifications