देश में अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकारः आडवाणी

इस दल का नेतृत्व भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने किया। राष्ट्रपति से मुलाकात के पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि यह सरकार देश की सबसे भ्रष्टतम सरकार है। आडवाणी ने कहा कि राष्ट्रपति से इन सभी मुद्दों पर बात करने के लिए पार्टी ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
रामलीला मैदान में बाबा रामदेव के समर्थकों पर बर्बरता के विरोध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार से सत्याग्रह करने की घोषणा की गई। हजारों कार्यकर्ता आज बांहों पर काली पट्टियां बांधकर पूरी दिल्ली में धरने पर बैठ कर काला दिवस मना रहे हैं।
आपको बता दें कि भाजपा नेता विजेन्द्र गुप्ता, प्रो. विजय कुमार मलहोत्रा और राष्ट्रीय महामंत्री विजय गोयल ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता में रविवार को कहा था कि कांग्रेस असंवैधानिक आचरण करते हुए संविधान प्रदत्त मूलभूत अधिकारों को कुचलने में जुटी है। कांग्रेस सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचारियों के साथ खड़ी है।
सरकार ने बाबा रामदेव से पहले तो समझौता किया और बाद में बाबा और देश की जनता से विश्वासघात कर उन्हें रात के अंधेरे में गिरफ्तार कर लिया गया। नेताओं ने आरोप लगाया कि बाबा की गिरफ्तारी, वहां एकत्रित हजारों लोगों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़ने और महिलाओं से अभद्रता सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के इशारे पर की गई है। इससे जनविरोधी, पाखंडी और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाली यूपीए सरकार की पोल पूरी तरह खुल गई है।












Click it and Unblock the Notifications