मेरे साथ जो भी होगा उसकी जिम्मेदार सोनिया होंगी : बाबा रामदेव
रिमोट कंट्रोल से चलती है सरकार
मैने किसी भी समझौते पर हस्ताक्षर नही किये हैं। बाबा ने कहा मेरी जान को खतरा है, अगर मुझे कुछ भी हुआ तो इसकी जिम्मेदार यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी होंगी। सरकार मेरी आवाज को दबाना चाहती है। अपनी बात कहते हुए बाबा रो उठे। उन्होंने कहा मुझे जरा भी अंदाजा नहीं था कि देश की मां-बहन के साथ इस तरह बर्बरता का व्यवहार हो सकता है।
मुझे मारना चाहती हैं सरकार
बाबा ने कहा मैनें महिलाओं के कपड़े इसलिए पहना क्योंकि मुझे मारने की कोशिश की जा रही थी। बाबा ने कहा अपनी जान बचाने के लिए ये काम किया है। अगर महिलाओं के बीच वो नहीं पहुंचते तो शायद वो जिंदा नहीं होते। बाबा ने केन्द्र सरकार को बेहद ही जालिम कहते हुए कहा कि वो तो रामलीला मैदान में जलियावाला कांड दोहराने वाली थी। अगर देश की जनता ने मेरा साथ नहीं दिया होता तो शायद आज वहां लाशों की झड़ियां लग गयी होती है। सरकार मेरा एनकाउंटर करना चाहती थी।













Click it and Unblock the Notifications