बाबा रामदेव को गुपचुप तरीके से देहरादून पहुंचाया गया

नई दिल्ली। बाबा रामदेव के बारे में अभी-अभी खबर आ रही है कि बाबा को स्पेशल फ्लाइट से देहरादून पहुंचाया गया है। स्टार न्यूज के मुताबिक पुलिस ने स्पेशल प्लेन से बाबा को देहरादून ले गयी है और अनुमान है कि वहां से वो सड़क के माध्यम से उनेक योगपीठ से हरिद्वार ले जाया जायेगा।

उन्हें मीडिया से भी बात करने की अनुमति नहीं हैं। स्टार न्यूज के मुताबिक जब बाबा देहरादून एयरपोर्ट पर उतरे तो पुलिस ने बाबा को चारों ओर से घेर रखा था। बाबा ने सफेद वस्त्र पहने थे। उनके पास एक लाल रंग का थैला था। वो बेहद ही थके हुए प्रतीत हो रहे थे।

पुलिस उन्हें एक सफेद रंग की गाड़ी में बिठा कर अज्ञात स्थान ले गयी है। ये सब कुछ बहुत ही गोपनीय ढंग से किया गया है। किसी को भी इस बारे में जानकारी नहीं दी गई थी। पहले बताया जा रहा था कि बाबा हरिद्वार जायेगें लेकिन मामला भड़के ना इसलिए बाबा को पहले देहरादून ले जाया गया।

गौरतलब है कि बाबा रामदेव के आंदोलन पर पुलिस ने देर रात हमला बोला। वो अनशन तोड़वाने के लिए जबरन रामलीला मैदान पर घुस आयी। पुलिस ने बाबा के समर्थकों पर लाठी चार्ज किया। पांडाल में आग लगा दी गयी। बाबा को हिरासत में लेकर वो गायब हो गई है। इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। टीवी चैनलों के मुताबिक ये सब कुछ सरकार के आदेश पर हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+