भरोसे के लायक नहीं है बाबा रामदेव : कपिल सिब्बल
नई
दिल्ली। बाबा रामदेव के आंदोलन पर हुए हमले को बिल्कुल सही बताया है कैबिनेट मंत्री कपिल सिब्बल ने। अब से थोड़ी देर पहले सिब्बल ने मीडिया से कहा कि बाबा दोहरे चरित्र के मालिक है। वो हमसे कुछ और आपसे कुछ कह रहे है। बाबा ने हमसे योग सीखाने के लिए जगह मांगी थी लेकिन वो योग के बदले आंदोलन सीखा रहे थे। बाबा बिल्कुल भी भरोसे के लायक नहीं है। उनके साथ जो भी हुआ है सही हुआ है। id="toptextpromo">हमने
उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन वो कुछ भी समझने के लिए तैयार नहीं थे। वो अपनी बातों से मुकर गये। वो दोहरा चेहरा हमें बात रहे थे लेकिन वो खुद दोहरा चरित्र निभा रहे हैं। कपिल सिब्बल से पहले कांग्रेस महासिचव दिग्विजय सिंह ने भी अनशन पर हुई कार्रवाई को सही बताया था, उन्होंने बाबा रामदेव को बहुत बड़ा ठग कहा है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गौरतलब
है कि बाबा रामदेव के आंदोलन पर दिल्ली पुलिस ने देर रात हमला बोला था। अनशन तोड़वाने के लिए उसने बलप्रयोग किया है। फिलहाल ऐसी खबर आ रही है कि बाबा को देहरादून पहुंचा दिया गया है।











Click it and Unblock the Notifications