उत्तर भारत में गर्मी से बेहाल लोग
दिन में तेज धूप होने के कारण लोगों ने घर से निकलना कम कर दिया है। उत्तर भारत में अक्सर मई के महीने में लू वाली हवाएं चला करती हैं। जून के मध्य तक यहां मानसून दस्तम दे देता है। यहां अब भी लू वाली हवाएं बह रही हैं।
यहां दिन में लगभग 10 बजे से ही तेज धूप पड़नी शुरू हो जाती है और शाम लगभग 5 बजे तक मौसम गर्म बना रहता है। मई के अन्तिम सप्ताह में हुई बारिश ने तापमान कम कर दिया था। पिछले एक सप्ताह से बारिश न होने की वजह से यहां का पारा फिर से चढ़ने लगा है।
मौसम विभाग के अनुसार जून के दूसरे सप्ताह में मानसून के उत्तर भारत में पहुंचने की उम्मीद है। इस इलाके में अक्सर मानसून जून के दूसरे सप्ताह में पहुंचता है और अगस्त तक यहां अच्छी-खासी बारिश होती है। तेज धूप और गर्मी झेल रहे लोगों को उम्मीद है बारिश आने के बाद उन्हें इस गर्मी से राहत मिलेगी।
;












Click it and Unblock the Notifications