बाबा रामदेव के अनशन को सलमान ने बताया राजनीति हथकंडा

अगर वाकई में वो देश के लिए कुछ करना चाहते हैं तो शांति से काम करें इतना हल्ला मचाने की जरूरत क्या है। बाबा अन्ना की तरह नहीं है। सलमान ने कहा कि हर कोई चाहता है कि देश भ्रष्टाचार से मुक्त हो लेकिन इस तरह नेताओं केचारों ओर घूम कर तो समस्या का हल निकाला नहीं जा सकता है।
गौरतलब है कि कल यानी शुक्रवार को भी मीडिया में खबर आयी थी कि किंग खान शाहरूख ने भी योग गूरू के अनशन पर एतराज जताया था। शाहरूख ने भी कहा था कि बाबा रामदेव का अनशन राजनीति से प्रेरित हैं। वो देश के एक सम्मानीय व्यक्ति हैं, उनकी बातों का लोगों पर असर होता है इसलिए उन्हें ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications