बेटी को बेचने वाले दंपत्ति का मुंह काला कर गधे पर घुमाया

प्राप्त जानकारी के अनुसार तुख्मापुर निवासी युनुस और उसकी पत्नी नूरजहां को बुधवार को पंचायत द्वारा यह सजा दी गई कि दोनों का मुंह काला कर पूरा गांव में घुमाया जाए। दोनों पर गांव की एक किशोरी को बहलाकर कहीं बेचने का आरोप था। दोनों को गांव में घुमाये जाने कर सूचना जअ पुलिस को मिला तो स्थानीय पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये।
पुलिस ने दंपत्ति को मुक्त कराया और मामले की छानबीन करते हुए नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अभी किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है मगर सूत्रों की मानें तो नामजद सभी गांव के हाईप्रोफाइल लोग हैं।
;











Click it and Unblock the Notifications