कल फेल होने के बाद दोबारा बाबा रामदेव से मिलेगी सरकार

नई दिल्ली। बाबा रामदेव की जिद से घबरायी यूपीए सरकार लगातार बाबा को मनाने में जुटी है। बुधवार को कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं की टोली बाबा से मिलने दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गयी लेकिन उनसे मिलने के बाद भी बाबा के तेवर में जरा भी फर्क नहीं आय़ा है। मीडिया से मुखातिब होते हुए बाबा ने कहा कि उनकी लड़ाई राजनैतिक नहीं बल्कि देश के आवाम के लिए जो पिछले कई सालों से भ्रष्ट्राचार की शिकार है।

देश में काले धन रखने वालों का बोलबाला है। बाबा ने कहा कि वो ऐसा देश देखना चाहते है जिसमें पाखंडियों की संख्या ना के बराबर है। इसलिए मेरी लड़ाई को कोई राजनैतिक रंग देने की कोशिश ना की जाये। एक टीवी न्यूज चैनल के मुताबिक आज भी सरकार के कुछ खास मंत्री बाबा से मुलाकात कर सकते हैं। आपको बता दें कि योग गुऱू बाबा रामदेव मे 4 जून से दिल्ली में भ्रष्ट्राचार के खिलाफ सत्याग्रह करने का ऐलान किया है।

इस आंदोलन में करीब एक करोड़ लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। अन्ना हजारे की भूख हड़ताल के बाद से मौजूदा सरकार काफी भयभीत नजर आ रही है। अन्ना के साथ देश के काफी लोग जुड़ गये थे। योग गुऱू के साथ काफी लोग जुड़ेगें जिससे कि कांग्रेस काफी घबरायी हुई है इसलिए वो पूरी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है कि बाबा रामदेव आंदोलन ना करें।

हांलाकि बाबा रामदेव ने अपनी इस लड़ाई में अन्ना को शामिल होने का प्रस्ताव दिया है। लेकिन लोकपाल बिल के बारे में दोनों के विचार मिलते नहीं है जिससे कि ये भी कहा जाने लगा था कि बाबा सरकार की ही भाषा बोल रहे हैं। जिसके बारे में बाबा ने जोरदार खंडन करते हुए कहा था कि उनके विचारों पर किसी की सोच हावी नहीं है। उनका और सरकार का कोई लेना-देना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+