सरकार चाहे कुछ भी कर ले, सत्याग्रह नहीं रूकेगा : बाबा रामदेव
नई दिल्ली। देश को भ्रष्ट्राचार से मुक्त कराने के लिए योग गुरू बाबा रामदेव ने सरकार की ओर से की जा रही हर कोशिश को ठुकरा दिया है। कल तक खबर आ रही थी कि कांग्रेस, बाबा रामदेव के अनशन को रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। उसने अपने दूत के रूप में वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी को उनके पास भेजने की बात कही है। लेकिन बाबा रामदेव ने ये कहकर कि कोई चाहे कुछ भी कर ले मैं किसी के रोकने से नहीं रूकूंगा, उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया है।
आपको बता दें कि 4 जून से बाबा रामदेव दिल्ली में सत्याग्रह करने जा रहे है, भ्रष्ट्राचार के खिलाफ। इस आंदोलन में उम्मीद है कि करीब 1 करोड़ लोग हिस्सा ले सकते हैं। बाबा रामदेव ने अपनी इस मुहीम में जनता के सेवक अन्ना हजारे को भी शामिल होने के लिए कहा है। हालांकि अन्ना और बाबा के विचार में थोड़ा सा मतभेद भी है।
अन्ना की तरह बाबा नहीं चाहते कि लोकपाल बिल में पीएम की सदस्यता हो। बाबा के इस बयान के बाद मीडिया में खबर आने लगी कि बाबा, सरकार की भाषा बोल रहे हैं। लेकिन मंदलवार देर शाम एक टीवी चैनल पर बाबा ने सारी भ्रांतियों पर से पर्दा उठा दिया। बाबा ने कहा सरकार कुछ भी कर ले उनका अभियान नहीं रूकेगा। खैर देखना दिलचस्प होगा कि सरकार कैसे बाबा को रोक पाती है? और बाबा अपना अभियान कैसे चलाते हैं?
;












Click it and Unblock the Notifications