इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रोल 1.35 रु. महंगा!

कंपनी के अधिकारी का कहना है कि 15 मई को हुई 5 रु. प्रति लीटर की बढ़ोतरी पर्याप्त नहीं है। इस तरह पंद्रह दिन में पेट्रोल के दामों में दो बार इजाफा हुआ और यह 6.35 रु. प्रति लीटर तक पहुंच जाएगा।
इंडियन ऑइल देश की सबसे बड़ी ईंधन रिटेलर मानी जाती है। कंपनी के चेयरमैन आरएस बुतोला ने बताया कि भाव बढ़ाने के बाद भी हमें प्रति लीटर पेट्रोल पर 4.58 रु. प्रति लीटर का नुकसान झेलना पड़ रहा है। वैट शामिल करने के बाद यह घाटा 5.50 रु. प्रति लीटर तक पहुंच जाता है। उनका कहना था कि चूंकि सरकार कंपनी को इसकी क्षतिपूर्ति नहीं करती, जबकि कंपनी बाजार भाव से काफी कम पर ईंधन बेच रही है।
आपको बता दें कि वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता वाले पेट्रोल-डीजल पर अधिकृत मंत्री समूह की बैठक 9 जून को प्रस्तावित है। जिसमें डीजल, रसोई गैस व मिट्टी के तेल के दामों पर पुनः विचार किए जाने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications