उत्तर प्रदेश: पड़ोसी के घर मिला विवाहिता का शव

प्रदेश में वाराणसी के बड़ागांव क्षेत्र में विवाहिता सीमा शुक्ला कुछ दिन पूर्व मायके से ससुराल गयी थी। ससुराल जाने के बाद उसका शव सदिग्ध अवस्था में पड़ोसी के घर मिला। बहू का शव पड़ोसी के घर मिलने से आस-पास के घरों में हड़कम्प मच गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर शव को कब्जे में लिया और पूछतांछ शुरू कर दी। पूछतांछ के दौरान ससुराल पक्ष के लोगों का कहना था कि उन्हें कुछ पता नहीं चला कि आखिर सीमा कब और कैसे दूसरे के घर पहुंच गयी और उसकी वहां मौत हो गयी।
बलुआ गांव की रहने वाली सीमा के मायके वालों को जब घटना की जानकारी मिली तो वे घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगा दिया। बेटी की हत्या का आरोप लगते ही पुलिस ने ससुराल पक्ष की चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मायके वालों का कहना था कि ससुराल पक्ष का व्यवहार उनकी बेटी के प्रति अच्छा नहीं था तथा वे लोग बेटी को ताना मारते थे कई बार उन्होंने बेटी को मारदेने की धमकी भी दी थी।
मायके वालों के इस बयान के बाद ससुराल वालों पर पुलिस का शिकंजा कस गया। आशंका जतायी गयी कि ससुराल वालों ने सीमा का जहर देकर मारा था तथा शव को छिपाने के चक्कर में शव दूसरे के घर में रख दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications