उत्तर प्रदेश: प्रापर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या
लखनऊ।
रंजिश के चलते मैनपुरी जिले में तीन हमलावरों ने प्रापर्टी डीलर जितेन्द्र की गोली मार कर हत्या कर दी। हमलावार मौके से फरार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मैनपुरी जिले की कोतवाली के एलाऊ थानान्तर्गत के पर्वतपुर निवासी जितेन्द्र किसी कार्य से घर से बाहर जा रहा था। साथियों के साथ रास्ते में खड़े गांव के टिल्लू, संजय, भीम ने जितेन्द्र को रोक लिया। जितेन्द्र व टिल्लू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। id="toptextpromo">कुछ
ही देर में विवाद बढ़ गया और टिल्लू के साथ संजय ने जितेन्द्र को गोली मार दी। गोली लगने पर जितेन्द्र वहीं गिर गया तथा बदमाश मौके से फरार हो गये। आस-पास के लोग जब वहां पहुंचे और जितेन्द्र को देखा और लहूलुहान पड़े जितेन्द्र को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने जितेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>लोगों
ने घटना की सूचना पुलिस के दी जिस पर पुलिस ने चिकित्सालय पहुंचकर शव को कब्जे में दे दिया। पूछतांछ में पता चला कि जितेन्द्र प्रापर्टी का काम करता था। उसकी टिल्लू व संजय से लम्बे समय से रंजिश चल रही थी। लोगों ने पुलिस को बताया कि रंजिश के चलते कई बार दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।











Click it and Unblock the Notifications