फैशन शो में शामिल होने पर मुस्लिम मॉडल की पत्थरों से मार-मार कर हत्या

वेबसाइट डेली मेल कोडॉटयूके के मुताबिक, यूक्रने में ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने की वजह से एक लड़की की हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि कोरेन पिछले एक सप्ताह से लापता थी। उसकी खोजबीन शुरू की गई तो उसकी लाश नजदीक के जंगल में मिली।
पुलिस ने मामले की तह में जाते हुए पाया कि तीन लड़कों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इन लड़कों का कहना है कि शरिया लॉ के हिसाब से उसकी मौत सही है।
गिरफ्तार तीन आरोपियों में से एक बिहाल गजीव ने पुलिस को बताया कि कोरेन ने शरिया कानून का उल्लंघन किया और इसलिए उसकी हत्या कर दी। लड़की के मौत पर उसे कोई गम नहीं है। क्योंकि उसने इस्लाम के नियमों का उल्लंघन किया था। वहीं मृतक कोरेन के दोस्तों का कहना है कि कोरेन फैशनेवल ड्रेस पहनना पसंद करती थी और ब्यूटी कॉन्टेस्ट में सातवें नंबर पर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications