मुजफ्फरनगर में दिन दहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या
लखनऊ।
मुजफ्फरनगर जिले में मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने दो व्यक्तियों की गोली मार कर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आशंका जतायी कि हत्या की वजह पुरानी रंजिश हो सकती है। id="toptextpromo">मुज
फरनगर जिले के शामली में गढ़ी नोवाबाग इलाके में रहने वाले शिवकुमार तथा उसका साथी बझेड़ी निवासी निदू मोटर साइकिल से शामली से बुढ़ाना जा रहा था। दोनों अभी शामली से निकलकर कुछ दूर गये थे कि मोटरसाइकिल सवार तीन लोग उनका पीछा करने लगे। जैसे ही दोनों सिमालका गांव के पास पहुंचे कि मोटर साइकिल सवार तीनों हमलावरो ने आगे से आकर रोक लिया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>जब
शिवकुमार ने गाड़ी रोकने का कारण पूछा तो हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दी। गोली शिव कुमार व निदू के सीने लगी। गोली लगते ही दोनों गाड़ी से गिर गए। हमलावरों ने दोनों के पास जाकर देखा तब दोनों की मौत हो चुकी थी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने आशंका जतायी कि शिवकुमार व निदू की हत्या रंजिश के कारण की गयी हालांकि पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।











Click it and Unblock the Notifications