पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि का विरोध नाटक : कांग्रेस

Congress party has said that protest against petrol price is just the drama of opposition parties like Bhartiya Janta Party.
लखनऊ। पेट्रोल की कीमतों के बढऩे के बाद बसपा ने विरोध की जो नीति अपनायी है वह पार्टी का नाटक मात्र है। यदि राज्य सरकार चाहती है कि पेट्रोल की बढ़ी कीमतों का असर आम जनता पर न पड़े व प्रदेश द्वारा लिए जाने वाले कर पर छूट का एलान क्यों नहीं करती। कांग्रेस ने बसपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार यह सारा नाटक लोगों का ध्यान अन्य समस्याओं से हटाने की एक कोशिश है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों पर केन्द्र सरकार का बचाव करते हुये कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल की कीमत बढऩे से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ाना मजबूरी हो जाती है। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत 121 डालर प्रति बैरल तक पहुंच गयी है जिसके चलते पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल के दाम बढ़ाये।

उन्होंने कहा कि यदि राज्य की बसपा सरकार को पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि को जिन्ता सता रही है तथा वह आम लोगों की समस्याओं को दूर करना चाहती है तो उसे पेट्रोलियम पदार्थों पर मूल्य संवॢधत कर वैट को कम कर देना चाहिये। जोशी ने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश सरकार वैट दिल्ली की तर्ज पर लगभग बीस प्रतिशत कर दे तो तो पेट्रोल की कीमत में पांच रूपया प्रति लीटर की कमी आ सकती है। उन्होंने कहा कि मायावती पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि का विरोध करने का नाटक कर रही हैं। जोशी ने बताया कि कांग्रेस आगामी 9 जून से किसानों की समस्याओं के लिए जन सुनवाई करेगी। उन्होंने बताया कि वह स्वयं राजधानी लखनऊ से लगे बख्शी का तालाब इलाके में जन सुनवाई में मौजूद रहेंगी।

एनआरएचएम से मांगी गयी सूचनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने सूचना के अधिकार कानून के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के वित्तीय स्थिति की जानकारी मांगी था एक महीना बीत जाने के बाद राज्य सरकार इसे देने में आनाकानी कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने पत्र लिखकर उन्हें सूचना दी कि जननी स्वास्थ्य योजना के तहत हर जिले की जानकारी के लिये अलग अलग आवेदन देने होंगे। यह सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+