करीम हमेशा दोस्त ही रहेगा : शाहरूख खान
2 जी घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक करीम मोरानी पर टिप्पणी करते हुए बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने मीडिया से इल्तजा की है कि वो प्लीज इस संवेदनशील मुद्दे पर मुझे और उसको ना घसीटे। मेरा इस मैटर से कोई लेना-देना नहीं है। हमारे उसके ताल्लुकात बेहद निजी है। हम साथ काम करते है।
आगे भी अगर हमें मौका मिलेगा तो हम काम करते रहेगें। हम दोस्त थे और दोस्त ही रहेगें। लेकिन स्पैक्ट्रम घोटाले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। केकेआर और रेड चिली में करीम का पैसा नहीं लगा है।
आपको बता दें कि करीम मोरानी के ऊपर 2 जी स्पैक्ट्रम खरीद वाने के लिए घूस लेने का आरोप लगा है। फिलहाल उनकी जमानत रद्द कर दी गयी। और वो इस समय तिहाड़ जेल में सेवा दे रहै है। मालूम हो कि करीम मोरानी शाहऱूख खान के परम दोस्त में से एक माने जाते है।
उनकी एक सिनेयुग नाम की कंपनी है जो कि शाहरूख के सभी स्टेज इंवेट आर्गेनाइज कराती है। करीम की बेटी जोया मोरानी को शाहऱूख की होम प्रोडक्शन फिल्म ऑलवेज कभी-कभी में बतौर अभिनेत्री मौका दिया गया है।
;












Click it and Unblock the Notifications