हरियाणा: सड़क हादसे में 22 विदेशी पर्यटकों सहित 35 घायल
गुड़गांव।
आज सुबह बारातियों को लेकर जा रही बस की खाई में गिरने से हुई 31 लोगों की मौत की घटना को अभी चंद घंटे ही बीते है कि हरियाणा में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक पर्यटक बस तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई जिससे बस में सवार 22 विदेशी पर्यटक सहित करीब 35 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये पास अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा हरियाणा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह लगभग 6 बजे हुई। पर्यटक बस हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से दिल्ली जा रही थी। हरियाणा की राजधानी चण्डीगढ़ से 120 किलोमीटर दूर स्थित मधुबन में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि 22 विदेशियों सहित कुल 35 लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पुलिस
का कहना है कि सभी को हल्की चोटें आई हैं। हमने उन्हें दिल्ली पहुंचाने के लिए निजी कारों और अन्य वाहनों की व्यवस्था की है। पुलिस ने बताया कि विदेशी पर्यटकों में रूस, इटली, जर्मनी और स्पेन सहित कई देशों के नागरिक शामिल हैं। घटना के बाद से ट्रक का चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया है।











Click it and Unblock the Notifications