एंजेला के विमान को ईरान ने भारत आने से रोका
अखबार के मुताबिक जर्मनी से भारत आ रही चांसलर एजेला और उनके मंत्री साथियों का काफी देर तक दिक्कतों का सामना करना पड़ा क्योंकि ईरान उन्हें अपनी हवाई सीमा में जाने की इजाजत नहीं दे रहा था, हालाकि काफी बातचीत के बाद मामला सुलझ गया।
अखबार में छपी खबर के मुताबिक एंजेला के विमान को तुर्की में लगभग 2 घंटे तक तुर्की में ही टहलना पड़ा क्योंकि उसे वहां से आगे निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा था। आपको बता दें कि यूरोप से भारत आते वक्त आप केवल ईरान हवाईंमार्ग से ही आ सकते है। इस संकट को खत्म करने के लिए तुर्की को मध्यस्थता करनी पड़ी।
ईरान की ओर से की गयी इस करनी के चलते एंजेला भारत देर से पहुंची। जर्मनी से मिल रही प्रतिक्रिया से तो लग रहा है कि वो इस बात से बेहद नाराज है और वो बहुत तीखी प्रतिक्रिया देने को तैयार है। अखबार में ये भी लिखा है कि इस घटना के बाद बर्लिन और तेहरान के रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है जो दोनों ही देशों की जनता के लिए अच्छा नहीं होगा।
;












Click it and Unblock the Notifications