भाजपा ने जारी की मायावती के घोटालों के शतक की सीडी
लखनऊ।
घोटालों की पुस्तक व प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अब प्रदेश सरकार घोटालों को उजागर करने वाली सीडी लांच कर दी। बसपा सरकार के सौ घोटालों की सीडी का सोमवार को वीडियो प्रजेन्टेशन किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री किरीट सौमैया का कहना है कि सीडी का प्रदर्शन गांव में किया जाएगा। id="toptextpromo">भारतीय
जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री का कहना है कि 1 जून को पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल राज्यपाल से मिलकर सरकार के घोटालों की जानकारी सबूत देकर इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग करेगा। प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर सीडी का विमोचन करते हुए श्री सौमैय्या ने कहा कि ये सीडी जनता के मुद्दों को आम आदमी तक ले जाने का पहला कदम है। उन्होंने कहा कि पार्टी अब तक प्रदेश में हुए घोटालों की प्रदर्शनी और दो किताबे जारी कर चुकी है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
कहा कि पार्टी अब प्रदेश के गांव में सीडी का प्रदर्शन करके जनता को मायाजाल के कारनामों से रूबरू करायेंगे। श्री सोमैय्या ने कहा कि फिल्म की शूटिंग के लिए मैं कई जगह स्वयं गया। वाराणसी और झांसी में कांशीराम आवास योजना की हालत बेहद खराब है। उनका कहना है कि उन्होंने लोगों से बात की तो पता चला कि कालोनी बनने के बाद से ही स्थिति बदहाल है और कोई भी प्रशासनिक अधिकारी इसके देखने नहीं आता। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा का प्रतिनिधि मंडल 1 जून को जून को राज्यपाल से मुलाकात करेगा।











Click it and Unblock the Notifications