कांग्रेस ने किया था किसानों को भड़काने का काम: मायावती

Mayawati said there was a need for uniform policy on land acquisition and the party will raise the issue in the Parliament.
चंडीगढ़। ग्रेटर नोएडा के भट्ठा परसौल में किसानों के भूमि अधिग्रहण के मामले को लेकर हुए आंदोलन के संबंध में काफी लम्‍बे समय बाद मायावती ने अपनी चुप्‍पी तोड़ दी है। उत्‍तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को केन्‍द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्‍द्र सरकार किसानों की सुरक्षा कर पाने नाकाम रही है। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को अगले वर्ष पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तैयार होने का आह्वान किया है।

रविवार को चंडीगढ़ में पार्टी की एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार भूमि अधिग्रहण नीतियों का स्वरूप बनाते समय किसानों के हितों की सुरक्षा करने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि केन्‍द्र सरकार सभी राज्यों के लिए एक सामान्य नीति बनाने में नाकाम हुई है और किसान प्रदर्शन के लिए सड़कों पर आने के लिए बाध्य हुए हैं।

मालूम हो कि मायावती ने केंद्र सरकार पर यह हमला उस समय किया है जब कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में भूमि अधिग्रहण को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन कर रही हैं। मायावती काले धन पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्‍द्र सरकार विदेशी बैंकों में जमा काले धन को वापस लाने में भी नाकाम है और हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि काले धन को वापस लाने के लिए वह संसद में एक विधेयक पारित करे।''

मायावती ने काले धन की वापसी पर भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा भी अपने छह वर्षों के शासन के दौरान काला धन वापस लाने में असफल हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में पेट्रोल की कीमत में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ उनकी पार्टी 31 मई से देशव्यापी प्रदर्शन शुरू करेगी।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+