मुंबई हमले देखकर हेडली की बीवी ने कहा 'मैं कार्टून देख रही हूं'

मुंबई हमलों को टीवी पर देखने के बाद शाजिया ने 50 वर्षीय हेडली को एक मेल किया और उसमें कोड भाषा में लिखा, 'मैंने आज दिनभर इन कार्टूनों (हमलों) को देखा और मुझे तुम पर गर्व है।' अपने बधाई वाले संदेश में शाजिया ने ये भी लिखा कि मुंबई हमलों को देखकर मुझे गर्व की अनुभूति हुई।
इन सारी बातों का खुलासा सुनवाई के चौथे दिन खुद डेविड हेडली ने शिकागो की एक अदालत में किया। हेडली ने एटर्नी पैट्रिक डब्लू बेलगन को बताया कि मुंबई हमलों के उसकी पहली पत्नी बाद शाजिया के अलावा और भी कई लोगों ने बधाई के संदेश भेजे।
शाजिया को हेडली की डेनमार्क में हमले करने की योजना के बारे में भी पूरी जानकारी थी और शाजिया ने ही हेडली के लिए डेनमार्क से फ्रैंकफर्ट, फ्रैंकफर्ट से दुबई और दुबई से पाकिस्तान के लिए हवाई जहाज के टिकट बुक किए थे।












Click it and Unblock the Notifications