इनेलो ने जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन, दी गिरफ्तारियां

Hundreds of INELO leaders and workers protested at Jantar-Mantar in New Delhi against the petrol price.
चंडीगढ़। इनेलो ने पेट्रोल की कीमतों में बढ़ौतरी वापिस लेने, महंगाई पर लगाम लगाए जाने और किसानों की मांगें स्वीकार किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर विशाल रोष प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और गिरफ्तारियां दी।

धरने व प्रदर्शन का नेतृत्व इनेलो प्रमुख व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने करते हुए कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर तीखे प्रहार किए। धरने व प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए इनेलो प्रमुख ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री महंगाई व भ्रष्टाचार पर काबू पाने में सक्षम नहीं हैं तो उन्हें तुरंत त्याग पत्र देकर नया जनादेश हासिल करना चाहिए।

प्रदर्शन को इनेलो प्रमुख के अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, प्रधान महासचिव अजय सिंह चौटाला, राज्यसभा सांसद रणबीर सिंह प्रजापत व विधायक दल के उपनेता शेर सिंह बडशामी सहित अनेक प्रमुख नेताओं ने सम्बोधित करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और संसद भवन के सामने जंतर-मंतर पर सांकेतिक गिरफ्तारियां दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+