दिल्ली बम धमाके में खुलासा, बड़े धमाके की थी साजिश

फिलहाल इस पूरे मामले में किसी जान माल की हानि नहीं हुई है। मगर अगर आतंकी गतिविधियों की बात करें तो ओसामा बिन लादेन के बाद मुल्ला उमर की मौत ने पूरे विश्व में हाई एलर्ट घोषित कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस पहले इस बम को देशी बम बता रही थी मगर मौके से बरामद चीजों ने साफ स्पष्ट कर दिया है कि यह कोई आतंकी हमले की साजिश थी।
आपको बताते चलें कि पुलिस ने मौके से पेट्रालियम जेली, तीन तरह के विस्फोटक पाउडर, कील, बैटरी और डेटोनर बरामद किया है। जानकारों का कहना है कि मौके से अमोनिया भी बरामद हुआ है जो काफी विस्फोटक माना जाता है। इस पूरे मामले में नजर डालें तो कुछ सवाल सामने आ रहे हैं दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एवं खुफिया एंजेसियों को सोचने पर मजबूर करते हैं।
1. अगर कोई आतंकी गतिविधि नहीं थी तो अमोनियम नाइट्रेट क्यों बरामद हुआ?
2. मौके से डेटोनर और तीन तरह के विस्फोटक पाउडर बरामद होना क्या दर्शाता है?
3. मौके से बरामद पेट्रोलीयम जेली क्यों बरामद हुआ?












Click it and Unblock the Notifications