भाजपा में उमा भारती की वापसी, कतई नहीं: गडकरी

Bhartiya Janta Party president Nitin Gadkari had been clearly said that there is no chance to take back Uma Bharti and Govindacharya in the party.
गोरखपुर। तेज तर्रार नेता कहे जाने वाले गाविन्दाचार्य और उमा भारती की भारतीय जनता पार्टी में वापसी नहीं होगी। भाजपा के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने साफ किया कि दोनों नेताओं को पार्टी में दोबारा लिया जाए ऐसा अभी कोई इरादा नहीं है। महासंग्राम रैली में आए श्री गडकरी ने कहा कि पार्टी भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन चला रही है और आगे भी आन्दोलन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई का प्रतिशत बढ़कर 18 प्रतिशत हो गया है। इसी का परिणाम है कि आम वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। प्रदेश के हालात यह हैं कि करीब 50 प्रशित लोगों को एक वक्त का भोजन नहीं मिल पा रहा है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र की संप्रग सरकार के दूसरे कार्यकाल में जमकर घोटाले हुए जिसमें उनके मंत्रियों के नाम आने से देश की जनता को शर्मिदंगी हुई। चारों ओर लूट मची हुयी है। श्री गिडकरी प्रदेश सरकार को कोसने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिन्ताजनक है राज्य में पुलिस का नहीं गुण्डों का राज है। उन्होंने कहा कि सरकार के नौ मंत्रियों का गंभीर आरोपों में फंसे होना साबित करता है कि प्रदेश में अपराध किस स्तर तक बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि एक चीनी मिल से एक लाख लोगों को रोजगार मिलता है लेकिन सरकार चीनी मिलें बंद कर उन्हें औने-पौने दामों पर व्यवसायिक घरानों को बेचती जा रही है। व्यवसायी मिल चलवाने के बजाय उनका अपने निजी कार्यों में प्रयोग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+