बिहार: विधायक की बर्बरता, दो युवकों के गुप्‍तांग में पेट्रोल डाला

Bihar: MLA held for pouring petrol into youths' rectum
पटना। उचकागांव थाने के असनंद टोला गांव में सोमवार की रात मानवता तब शर्मसार हो गयी, जब पंचायत चुनाव में भाई की पत्‍‌नी की हार से बौखलाए हथुआ के जदयू विधायक रामसेवक सिंह ने दो युवकों को अंगरक्षकों के सहयोग से पकड़ कर बेरहमी से पीटा, फिर उनके गुप्तांगों में पेट्रोल डाल दिया। ग्रामीणों से इस मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने विधायक के बंगले से युवकों को मुक्त कराते हुए इलाज के लिए उन्हें अस्पताल भेजा।

इस मामले में पुलिस ने विधायक रामसेवक सिंह को उनके तीन अंगरक्षकों तथा चालक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद मंगलवार की शाम विधायक सहित सभी पांच लोगों को सीजेएम के समक्ष पेश किया गया। बाद में उन्हें चौदह दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह घटना सोमवार की रात्रि करीब दस बजे की है।

युवकों से मारपीट में विधायक के भाई रामाश्रय सिंह भी शामिल थे। पिटाई के दौरान राजेश दुबे और विशाल सिंह नामक दोनों युवक भागने लगे। लेकिन अंगरक्षकों ने उन्हें दोबारा पकड़ लिया और उन्हें विधायक के बथान पर ले गये। बथान में कपड़ों को उतारकर उनके गुप्तांग में पेट्रोल डाल दिया गया। सदर अस्पताल में भर्ती दोनों युवकों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

सूचना मिलने पर एसपी केएस अनुपम ने वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ मौके का जायजा लिया और घटना को अंजाम देने वाले विधायक रामसेवक सिंह के अलावा अंगरक्षकों जयराम महतो, भोला सिंह, पवन कुमार पटेल व चालक नन्द किशोर ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। उधर जिलाधिकारी पंकज कुमार पाल ने भी पूरे मामले की अपने स्तर से छानबीन के बाद बताया कि तीनों अंगरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही गिरफ्तार किए गये पांचों लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+