पान मसाला लेने के विवाद में युवक की हत्या

समेसी के शंकरखेड़ा गांव का रहने वाला रमाकांत सोमवार की देर शाम समेसी बाजार में मो. नसीर की दुकान पर पान मसाला खरीदने पहुंचा। रमाकांत ने जब मो. नसीर से पान मसाला खरीदा तो दोनों मासाले के दाम को लेकर विवाद हो गया। रमाकांत का कहना था कि वह ऊंचे दामों पर मसाला बेच रहा है। दोनों के बीच कहा सुनी हो गयी। नसीर ने रमाकांत को अकेला पाकर साथियों के साथ पीट दिया।
मौके पर नसीर का भाई समीम भी गया और उसने भी रमाकांत की पिटाई की। आस-पास के लोगों ने बीच बचाव कर मामला सुलझा दिया। रमाकांत ने यह बात अपने भाइयों वासुदेव, बबलू व शिशंकर को बतायी। वासुदेव ने थाने पर जाकर मो. नसीर व उसके भाई समीम के खिलाफ शिकायत की लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार दोनों वापस लौट आए। इसी वक्त देर रात समीम अकेला जा रहा था वासुदेव, बबलू, शिवशंकर व रमाकांत ने समीम की जमकर पिटाई कर दी।
समीम के सिर पर गहरी चोट लगी, खून निकलता देख चारो भाई मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में समीम को सामुदायिक केन्द्र ले जायागया जहां से उसे राजधानी के बलरामपुर चिकित्सालय भेजा गया वहां भी उसे इलाज नहीं मिला। परिजन उसे ट्रामा सेन्टर ले गए जहां देर रात समीम की मौत हो गयी।
समीम की मौत के बाद पुलिस ने धारा 504 व 303 के तहत वासुदेव व रमाकांत को गिरफ्तार कर लिया जबकि पुलिस बबलू व शिवशंकर की तलाश कर रही है। उधर समीम की मौत के विरोध में गांव वालों ने नगराम निगोंहा रोड जामकर प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर जाकर जाम साफ कराया।












Click it and Unblock the Notifications