अमेरिका में तूफान से 116 की मौत

वाशिंगटन। अमेरिका के मिसौरी प्रांत के जॉपलिन शहर में रविवार को आए तूफान में मृतकों की संख्या 116 तक पहुंच गई है। इस तूफान में दो हजार से ज्यादा घर तबाह हो गए हैं।

कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक तूफान प्रभावित इलाके में बचाव कार्य जारी है लेकिन खराब मौसम और लगातार हो रही तेज बारिश के कारण राहत और बचाव कार्य में बाधा आ रही है। तूफान में मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबाम ने तूफान मे मरने वालों के लिए शोक जताया किया है। इस तूफान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज शहर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+