महासंग्राम रैली में मायावती को घेरने के लिए जुटे भाजपायी

BJP's Mahasangraam Rally in Gorakhpur
लखनऊ। ग्रेटर नोएडा मुद्दे पर कांग्रेस व बसपा सरकार के बीच खींचतान अभी खत्म भी नहीं हो पायी है कि भारतीय जनता पार्टी ने भी प्रदेश सरकार को घेरने की योजना बना ली है। मंगलवार कोगोरखपुर में आयोजित की जा रही महासंग्राम रैली में भाजपा ने मायावती पर प्रहार शुरू कर दिये हैं। अभी तक प्रदेश स्‍तर के नेताओं ने मायावती पर निशाना साधा है। शाम तक नितिन गडकरी भी रैली को संबोधित करेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता कहते हैं कि रैली के जरिए प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता तक लाया जायेगा। सरकार की कारगुजारियों की जानकारी होने के बाद आम जनता को सफाई का पता चलेगा तथा वह आगामी विधान सभा चुनाव में अपने विवेक से निर्णय ले सकेगी।

गोरखपुर में यह रैली च पा देवी पार्क में होगी इस रैली में भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी, उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, विनय कटियार, राष्ट्रीय महासचिव नरेन्द्र सिंह तोमर, लालजी टंडन, गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी एवं सांसद योगी आदित्यनाथ, नेता विधानमंडल दल आेमप्रकाश सिंह सहित पार्टी के तमाम दिग्गज नेता स बोधित करेंगे।

इस रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता पिछले काफी दिनों से तैयारियों में जुट थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अब इस सरकार के दिन बहुत कम है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इस बसपा को सत्ता से बाहर कर देगी। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता रैली के माध्यम से के्रन्द सरकार और प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का सकंल्प लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+