योगी महात्माओं को भी सताने लगी देश की चिंता

Swami Swaroopanand
लखनऊ। भ्रष्टाचार एवं आतंकवाद के खात्मे के लिए जहां समाजसेवी अन्ना हजारे ने आवाज क्या उठायी सभी को देश की चिन्ता सताने लगी। योग सिखाने वाले बाबा भी देश की फिक्र करते दिखायी दे रहे हैं। योग बाबा की स्थिति यह है कि वह आने वाले कुछ दिनों में भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन की बात कर रहे हैं। वहीं अन्ना हजारे की देखा देखी द्वारिका एवं ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने भी एक राजनैतिक बयान दे डाला।

अपने बयान में शंकराचार्य ने भ्रष्टचार को देश की प्रमुख समस्या बताया। उन्होंने कहा है कि इस समय देश भ्रष्टाचार और आतंकवाद की मुख्‍य समस्याओं से जूझ रहा है। उनका कहना है कि दृढ़ इच्छाशक्ति के माध्यम से ही इन समस्याओं से निपटा जा सकता है। वाराणसी में एक कार्यक्रम के दौरान शंकराचार्य ने कहा कि आतंकवाद से लडऩे के लिए सत्ता को स त रूप अपनाना होगा। भ्रष्टाचार से निपटने के लिए कानून के अलावा आम लोगों में जागरूकता भी लानी होगी। उन्होनें ने लोगो से अपील की कि लोगों को जीवन पद्धति बदलनी होगी।

देश में फैले आंतकवाद के लिए उन्होंने पाकिस्तान को दोषी बताया। उन्होंने इसकी मुख्‍य वजह लोगों का धर्म से विमुख होना बताया। उन्होंने कहा कि धर्म कोई भी हो वह हमेशा ही सही मार्गदर्शन की करता है लेकिन अब लोग धन लोलुपता के चलते धर्म को महत्व नहीं दे रहे हैं। यही कारण है कि यह भ्रष्टाचार व आतंकवाद के रूप में इंसानों पर भारी पड़ रही है और उसके नाश का कारण बन रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+