Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उत्तराखंड से दूर रहें मायावती : मुलायम

Mulayam Singh Yadav has said that Mayawati should keep distance from Uttarakhand
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री मायवती को चेतावनी दी है कि वह उत्तराखंड से दूर ही रहे। उत्तर प्रदेश को बर्बाद करने के बाद अब वह उत्तराखंड को बर्बाद करने सपने देख रही है लेकिन वहां उनकी चाल सफल नहीं होने वाली।पार्टी प्रवक्ता राजेन्द चौधरी ने मुलायम के इस वक्‍तव्‍य को जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में तबाही मची है। कानून व्यवस्था जर्जर है। विकास ठप्प है। मुख्‍यमंत्री इस सबसे बेपरवाह उत्तराखण्ड पर नजरें

गड़ाए हैं। भोली भाली जनता को बरगलाने के लिए ही वह वहां दौरे पर गई हैं। उत्तराखण्ड में बसपा के लिए मु यमंत्री प्रदेश के बजट के धन का दुरूपयोग कर रही हैं। अभी तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के चुनावों के समय भी मतदाताओं की खरीद के लिए उन्होंने भारी धनराशि भेजी थी। परन्तु वहां की जनता ने बसपा को नकार दिया।

इन चुनावों में उनका खाता नहीं खुला। उत्तराखण्ड में उन्होंने उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री रामअचल राजभर को प्रभारी बनाकर भेजा है जो प्रदेश के सरकारी संसाधनों का भारी दुरूपयोग कर रहे हैं। यदि उन्हें अपना विभाग नहीं संभालना है तो बेहतर होगा इस्तीफा दे दें। श्री चौधरी ने कहा कि उत्तराखण्ड के मतदाता भी जानते हैं कि बसपा ने कहीं पैर जमाए तो उत्तर प्रदेश में लूट, हत्या, अपहरण और बलात्कार की कहानी वहां दुहराई जाएगी। प्रदेश में बसपा के 13 विधायक इन्हीं आरोपों में जेल में हैं।

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र से बसपा विधायक नीरज कुशवाहा का ताजा मामला प्रकाश में आया है। उन पर एक ह ते तक एक अपह्त किशोरी को अपनी कोठी में रखने का आरोप है। कई और मंत्री भी अपनी कोठियों में यही अपराध करने के दोषी ठहराए गये हैं। अब तो बच्चियॉ तक दरिन्दों की शिकार हो रही हैं। पहाड़ पर मायाराज की छाया भी पड़ी तो विकास की जगह पहाड़ का विनाश होकर रहेगा। उन्होंने बताया सपा कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार के भगतसिंह चौक पर मु यमंत्री मायावती को काले झंण्डे दिखाकर उनको उत्तराखंण्ड से दूर रहने की चेतावनी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+