मायावती ने भट्टा किसानों को मुआवज़े को नाटक करार दिया

बसपा प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि केन्द्र सरकार के भट्टा पारसौल के किसानों को मुआवजा दिए जाने की घोषणा से यह साफ हो गया है कि कांग्रेस भट्टा परसौल की घटना का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए कर रही है। कांग्रेस इस नाटक के माध्यम से लोगों के दिल में अपने लिए हमदर्दी व सहानुभूति जुटाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र को यह बताना चाहिए कि उसे अगर मुआवजा देना ही था तो उसने इस मामले में शहीद पुलिसकॢमयों के आश्रितों तथा घायल कर्मचारियों को नजरंदाज क्यों किया गया। प्रवक्ता ने कहा कि मु यमंत्री मायावती के निर्देश पर गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी ने गांव का दौरा कर हालत बेहतर कराए। अब जब गांव के हालात सामान्य हो रहे हैं तो केन्द्र को गांव का याल आ रहा है। उन्होंने कहा सभी जानते हैं कि इस प्रकरण का भूमि अधिग्रहण अथवा मुआवजे से कोई लेना देना नहीं है लेकिन कांग्रेस पार्टी के लोग लगातार इस मामले में जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications