माया सरकार को बर्खास्त करे केन्द्र : भाजपा

Surya Pratap Shahi
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी जहां एक ओर बसपा व कांग्रेस में मिलीभगत का आरोप लगा रही है वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने नया शगूफा छोड़ते हुए प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने प्रदेश की खराब हालत के लिए केन्द्र को जि मेदारा ठहराया। बसपा के खिलाफ जमकर हंगामा व प्रदर्शन करने के बाद भी जब पार्टी जन समर्थन नहीं जुटा सकी तो पार्टी ने राज्य में राष्ट्रपति शासन की भी मांग करनी शुरू कर दी है।

देवरिया जिले में एक कार्यक्रम में आए सूर्य प्रताप शाही ने जब राज्य के बिगड़ते हालात के लिए केन्द्र सरकार को दोषी ठहराया तो उनकी लाचारी उनके चेहरे पर झलक आयी। कल तक कांग्रेस व बसपा की मिलीभगत के उजागर होने के दावे करने वाली भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री शाही ने अपनी बेबसी को कुछ इस ढंग से बयां किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश के खराब हालात की अगर बहुत चिन्ता है तो बहुजन समाज पार्टी सरकार को बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन क्यों नहीं लागू कर दिया जाता।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि श्रीमती गांधी तथा राहुल गांधी अखबारों में बयान दे रहे हैं कि उत्तर प्रदेश के हालात बहुत खराब है जन साधारण की समस्याएं बढ़ती ही जा रही है। उनकी यह चिन्ता अखबारों में है लेकिन अगर वास्तव में उन्हें इस राज्य उतनी फिक्र नहीं जितना वे बताते हैं। उनका कहना है कि यदि केन्द्र को राज्य की चिंता वास्तव में सता रही है प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगवा दे।

उन्होंने कहा कि राज्य की बसपा सरकार के कार्यकाल में किसान, महिलाएं और व्यापारी कोई भी सुरक्षित नहीं है। पूरे राज्य में जंगलराज कायम है। बसपा के मंत्री तथा विधायक भ्रष्‍टाचार में लिप्त हैं।

दलित के शासन में दलित ही सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य भ्रष्‍टाचार और घोटालों की मार से कराह रहा है लेकिन केन्द्र की सत्ता में बैठे लोगों इसकी कोई चिन्ता नहीं है। मालूम हो कि इससे पूर्व राहुल गांधी द्वारा भट्टा परसौल में धरना दिये जाने पर भाजपा ने बसपा व कांगे्रस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा था कि बसपा सरकार ने जानबूझ कर राहुल गांधी को भट्टा परसौल जाने की अनुमति दी थी जबकि अन्य दलों के नेताओं को रास्ते में भी रोक लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+