जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची कनीमोझी

कनिमोझी 2जी घोटाले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा के साथ सह-अभियुक्त हैं। ए राजा फरवरी से ही इस मामले मे तिहाड़ जेल में बंद हैं। शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने कनीमोझी और मामले के एक और आरोपी क्लैंगनार टीवी के निदेशक शरद कुमार की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें जेल भेजने का आदेश दे दिया था। जिसके बाद कनीमोझी और शरद कुमार तिहाड़ जेल में बंद हैं।
शरद कुमार ने भी कनीमोझी से साथ दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत याचिका दी है। आज शाम 5 बजे कनिमोझी के पिता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि तिहाड़ जेल में अपनी बेटी से मुलाकात करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications