पंजाब: ब्लू फिल्म देखने के लिये जेल में जंग

फिलहाल यह खुलासा नहीं हो पाया कि अब कैदी सीडीज़ अथवा मोबाइल फिल्मों के माध्यम से फिल्में देख रहे हैं, लेकिन मंगलवार को ब्लू फिल्म देखने के मामले को लेकर एक कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती करवाया गया है। एएसआई ने बताया कि गुरबीर सिंह के बयान पर दोनों कैदियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। तीनों कैदी ही उम्रकैद की सजा भुगत रहे हैं। इस संबंध में जब जेल अधीक्षक जाखड़ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जेल में फिल्म दिखाने को लेकर किसी की लड़ाई नहीं हुई, जबकि कैदी एक दूसरे को गालियां निकालते थे और बात बिगड़ते-बिगड़ते हाथापाई तक पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications