चुनावी रंजिश के चलते प्रधान की गोली मारकर हत्या

वह जैसे ही रेलवे फाटक के पास पहुंचे कि पीछे से आ रहे हमलावरों ने रघुवीर पर फायर कर दिया। गोली लगते ही रधुवीर मोटरसाइकिल से गिर गया। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गांव वालों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो वे घायल रधुवीर को अस्पताल लेकर भागे।
चिकित्सालय पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव परीक्षण के लिए भेज दिया। बताया जाता है रधुवीर मौर्य गांव का प्रधान था। चुनाव के दौरान कुछ लोगों से उसकी रंजिश हो गयी थी। रंजिश के चलते हमलावरों ने रधुवीर की हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
;











Click it and Unblock the Notifications