आईएमएफ चीफ की दौड़ में शामिल नहीं मोंटेक सिंह अहलूवालिया
यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे न्यूयार्क की जेल में बंद आईएमएफ के चीफ डॉमिनिक स्ट्रास कान ने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि कान ने अपने पत्र में लिखा है कि वो निर्दोष हैं और खुद पर लगे आरोपों का अदालत में सामना करेंगे। आईएमएफ ने पहले सहायक निदेशक जॉन लिप्सकी को आईएमएफ के कार्यवाहक प्रबंध निदेशक बनाया है। आईएमएफ के चीफ के पद के लिए पूरी दुनिया में सरगर्मियां तेज हैं।
गौरतलब है कि भारत की ओर से योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया को इस पद के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा था। आईएमएफ चीफ की दौड़ में चीन, ब्राजील और यूरोप के कई देश शामिल है। उल्लेखनीय है कि 1945 में बनी इस संस्था के प्रबंध निदेशक का पद किसी यूरोपीय के पास ही रहा है, जिसमें से चार फ्रांसीसी मूल के हैं। वैसे पारंपरिक तौर पर आईएमएफ के प्रबंध निदेशक का पद यूरोपीय को और वर्ल्ड बैंक के निदेशक का पद अमेरिकी नागरिक को सौंपा जाता रहा है।













Click it and Unblock the Notifications