हिन्दू मतदाता कार्ड खेलने के मूड में भाजपा

कहा जाता है कि भाजपा ने हमेशा ही उन मतदाताओं को नजर अंदाज किया जिन्होंने हमेशा कमल के फूल पर मुहर लगायी। पार्टी नेताओं ने कहा कि वे तो हमें वोट देंगे ही हमें तो उनको लक्ष्य बनाना है जो हमें वोट नहीं देते। पार्टी की इसी योजना के चलते पार्टी को पिछले चुनवाओं में हार का सामना करना पड़ा। आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा ने फिर वहीं रणनीति तैयार की है।
राजधानी में एक कार्यक्रम के दौरान श्री मिश्र कहा कि भाजपा ने मतदाताओं के पास जाएगी जो आमतौर पर पार्टी को वोट नहीं देते। भाजपा के उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश में चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि पार्टी राज्य के विधान सभा चुनाव में हिन्दू कार्ड नहीं खेलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी अब मतदाता कार्ड खेलेगी तथा चुनाव में जीत हासिल करके दिखाएगी।
श्री मिश्र का इशारा मुस्लिम मतदाताओं की ओर था क्योंकि आमतौर पर कहा जाता है कि मस्लिम भाजपा को वोट नहीं देते। इस बात को ध्यान में रखते हुए पार्टी विधानसभा के आगामी चुनाव में मस्लिम मतदाताओं के बीच जाकर उनके स्थानीय नेताओं से बात करेगी तथा उन्हें पार्टी की नीतियों और विचारों से संतुष्ट करने का प्रयास करेगी। जहां एक ओर पार्टी के कुछ नेता उनकी इस योजना से संतुष्ट हैं वहीं कुछ यह भी मानते हैं कि इससे पार्टी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications