हत्या करने आये सिपाही को ग्रामीणों ने मार डाला

आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी अजीत सिंह अपने दर्जन भर साथियों के साथ मिल्कीपुर गांव में रहने वाले दानपति सिंह की हत्या करने की फिराक में था। इसकी जानकारी पहले ही गांव पहुंच चुकी थी गांव वालों को पता चला कि अजित सिंह साथियों के साथ गांव आ रहा है जिसके चलते गांव वाले एकत्र हो गये। गांव वाले पहले से ही लाठी-डंडों व असलहों से लैस थे।
जैसे ही अजित सिंह गांव पहुंचा ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। जब अजित सिंह ने देखा की गांव वालों ने उसे व साथियों को घेर लिया तो स्थिति को भांपते हुए उसके कुछ साथी भाग निकले तो कुछ साथियों को गांव वालों ने घेर लिया। अजित सिंह के साथियों ने गांव वालों पर गोलियां चलायीं जिस पर ग्रामीणों ने भी गोली चला दी जिससे अजित व उसके साथी सुरेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ लाले को गोली लग गयी। अजित की मौके पर मौत हो गयी।
गोलीबारी की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल साथी को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक अजीत सिंह बर्खास्त सिपाही था और वह थाने का बी क्लास का हिस्ट्रीशीटर था। दानपति सिंह की पत्नी सुल्तानपुर ग्रामसभा की प्रधान है। मृतक अजीत प्रधान के प्रति से रंगदारी की मांग करता था। मांग पूरी न होने पर मारने की धमकी देता था रंगदारी को लेकर अजीत की दानपति से रंजिश थी जिसके चलते अजीत साथियों के साथ उसे मारने गया था।












Click it and Unblock the Notifications